पांचू/बीकानेर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचू के प्रशिक्षण भवन में बुधवार को प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.नन्द किशोर सुथार द्वारा की गई। इस अवसर पर यूनिसेफ बीकानेर जिला समन्वयक सलमान खान, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर पवन सिंह सिसोदिया, यूनिसेफ पांचू ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शंकर लाल तथा बज्जू ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मो.साजिद उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य समुदाय में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने हेतु सामुदायिक सहयोग को मजबूत करना रहा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.नन्द किशोर सुथार ने ब्लॉक के उन क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की, जहाँ टीकाकरण की स्थिति कमजोर है। उन्होंने नियमित टीकाकरण से जोड़कर कवरेज बढ़ाने के लिए समुदाय स्तर पर व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। यूनिसेफ के जिला समन्वयक सलमान खान ने टीकाकरण के दीर्घकालीन लाभ, जीरो-डोज बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं व्यवहारिक बाधाओं के व्यावहारिक समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में शिव मंदिर पुजारी रामलाल, मौलाना इमरान सहित अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने एवं समुदाय में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया गया।
पांचू में प्रभावशाली व्यक्तियों व धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला आयोजित: 100 प्रतिशत कवरेज का लिया संकल्प
By -
February 11, 2026
0
Tags: