राज्य बजट 2026-27: ‘ऊँची दुकान, फीका पकवान’ — आम जनता को निराशा के सिवा कुछ नहीं

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट 2026-27 को निराशाजनक करार देते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता के लिए “ऊँची दुकान, फीका पकवान” साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि आंकड़ों का मायाजाल है, जिसमें ज़मीनी सच्चाई से कोई सरोकार नहीं है। आरिफ ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ही घोषणाओं को ज़मीन पर उतारने में पूरी तरह विफल रही है। पिछले दो वर्षों में की गई अधिकांश घोषणाएं आज भी काग़ज़ों में ही सिमटी हुई हैं। यह स्थिति सरकार की कार्यशैली, नीयत और प्रतिबद्धता—तीनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार का कोई स्पष्ट और ठोस रोडमैप नहीं है। स्थायी नौकरियों और नियमित भर्तियों की घोषणा करने के बजाय केवल संविदा आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देना युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह बजट न तो युवाओं को सुरक्षा देता है और न ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोई ठोस दिशा दिखाता है।आरिफ ने कहा कि बजट में बीकानेर के विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई ठोस और प्रभावी घोषणा नहीं की गई, जिससे जनता में गहरी निराशा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!