झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार द्वारा बजट 2026-27 में झुंझुनूं एवं शेखावाटी क्षेत्र के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं का भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ ने स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। जयसिंह माठ ने कहा कि झुंझुनूं में एयरपोर्ट के लिए फिजिबिलिटी स्टडी, इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना, शेखावाटी की हवेलियों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने के प्रयास तथा यमुना जल योजना जैसी घोषणाएं लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगें रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और आमजन को इन निर्णयों से सीधा लाभ मिलेगा। माठ ने उम्मीद जताई कि सभी योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।
3/related/default