चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): परमहंस बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन टिबड़ा गेस्ट हाउस में समारोह पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम श्री शुक्र गिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका, विशिष्ट अतिथि प्रभु शरण तिवारी, मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक गेंदालाल जी थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता ने कहा की वर्तमान परिपेक्ष में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्य ही विश्व कल्याण का एकमात्र मंत्र है, हमें अपने परिवारों को आधुनिक संस्कृति से बचाना है, पुरातन संस्कृति के विचार, कहानी हमें अपने बच्चों को बतानी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रभु शरण तिवारी ने मंगलाचरण किया एवं हिंदू संस्कृति की व्याख्या की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप मोदी ने किया। संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया कि इससे पूर्व श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस पुरानी बस्ती से 1101 कलश ओर धर्म ध्वजा के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम स्थल पर समरसता यझ का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान राम लक्ष्मीबाई, परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा, शिव परिवार की झांकियां सम्मिलित की गई।
बैंड बाजे के साथ निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और गणमान्य मौजूद थे।