अनादि अनंत अखंड अभेद शिव समस्त संसार के गुरु हैं: लाल गोविंद दास महाराज

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वाधान में गौसंवर्धन हेतु हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को व्यास पीठ पर वाचन कर रहे कथावाचक इस्कॉन मंदिर अमेरिका के लाल गोविंद दास महाराज ने कथा में भगवान शिव की महिमा और लीला का वर्णन करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव अनादि अनंत अखंड अभेद हैं, जो संसार के गुरु हैं, वेदों के सार है। उन्होंने संसार को प्रत्येक वस्तु, वेद, पुराण, धर्म व अध्यात्म का ज्ञान प्रदान किया और संसार को हरि भक्ति का मार्ग तथा ज्ञान प्रदान किया। देव भाषा संस्कृत के जनक स्वयं महादेव हैं, जिनके डमरू के नाद से 14 सूत्र निकले, जिसे ऋषि पाणिनि ने ग्रहण किया और संस्कृत व्याकरण का निर्माण किया।लाल गोविंद दास महाराज ने प्रथम शिवलिंग के प्रगाट्य की कथा सुनाते हुए भगवान शिव के निर्गुण से सगुण रूप में प्रकट होने की लीला का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि महा शिवरात्रि के रात्रि भगवान शिव सभी शिवलिंग में स्वयं प्रकट होते हैं, उनकी भक्ति व श्रद्धा भावना से आराधना पूजन आरती से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं । कथा संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा देवी एवं विमल शर्मा ने भक्तिभाव से भगवान नारायण और श्रीमद्भागवत कथा पुस्तक की पूजा अर्चना कर आरती की। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का वाचन 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि कथा स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आसपास के कस्बों से निशुल्क आने जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई है। कथा में राजकुमार मोरवाल, कन्हैया लाल केडिया, सुरेश तुलस्यान, अशोक सुल्तानिया, रामसिंह कुमावत, पवन शर्मा, किशोरी लाल टीबड़ा, चंद्रप्रकाश धूपिया, पवन केजरीवाल, कैलाश शर्मा, कैलाश सिंघानिया, नवल खंडेलिया, रामचंद्र पंसारी, शंकर जालान, अशोक तुलस्यान आदि बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!