बीकानेर: भारत सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत डूंगर महाविद्यालय में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 13वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम और साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही। कूकना ने बताया कि कार्यक्रम को राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित तथा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।अतिथियों ने प्रतिभागियों को फिट रहने, साइक्लिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ साइकिल रैली में हिस्सा लेते हुए “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वार्म-अप एवं स्ट्रेचिंग गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि बीकानेर में प्रत्येक रविवार को संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है, साथ ही सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से साइक्लिंग अपनाने, स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेंद्र पुरोहित तथा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा, मुन्नीराम गोदारा, धर्माराम, बस्तीराम, राजेश चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
3/related/default