चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के चिनी गोदाम के पास टिबड़ा गेस्ट हॉउस में आयोजित हिन्दू विराट सम्मेलन में सामाजिक क्षेत्र कार्य कर रही सामाजिक संस्था अम्बेडकर शिक्षा समिति को समिति के सराहनीय कार्यो के लिए समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश सैनी खंडोलिया की अगुवाई में डॉ.अजब सिंह, जगदीश प्रसाद मेहरानिया, समिति सचिव सीताराम पंवार को दुपट्टा पहनाकर प्रशस्ति भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता खंडोलिया ने कहा कि समिति निरंतर सामाजिक कार्य करते हुऐ आगे बढ़ेगी और संगठन में कर्मठ कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी जायेगी।
3/related/default