भाजपा युवा नेता मनीष दहिया ने चिड़ावा के नए वार्ड 38 में ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सोमवार, 16 फरवरी को भाजपा के युवा नेता मनीष दहिया ने चिड़ावा शहर के नए वार्ड 38 में ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। दहिया ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर खुशी व्यक्त की और क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की कामना की गई। इस अवसर पर विधानसभा पिलानी से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया के सुपुत्र मनीष दहिया ने बताया कि चिड़ावा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की कमी को देखते हुए एवं स्थानीय वार्डवासियों की मांग के मध्यनजर ट्यूबवेल की सौगात प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा मिली है। दहिया ने ट्यूबवेल की इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने युवा नेता सुनील भड़िया के नेतृत्व में दहिया को अपार स्नेह एवं आशीर्वाद से अनुग्रहित किया। इस दौरान दहिया के साथ में चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, चिड़ावा नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, युवा नेता सुनील भड़िया, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, नगर मंत्री राजेश वर्मा, मंजीत सिंह, सज्जन गोदारा, मोनू कुमार, विद्याधर, मुकेश, देव शर्मा, निमिचंद सोमरा, सुभाष, पवन डेला, नथु, मंगेश भगत, सावरमल, राजपाल, बबलू, रोहित, मोनू, सुरेश, मांगीलाल, विमला, मंजू, केसर, सुनीता, गुलाब सहित अनेक वार्ड के गणमान्य नागरिकगण तथा महिला शक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!