झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय पुरोहितों की बगीची स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
संस्था के मंत्री शिवचरण पुरोहित ने बताया कि प्रातःकाल से ही रात्रि तक भक्तों ने महाकाल की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को रिझाया। सांयकाल मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। शिव महिम्न मण्डल के सदस्यों ने पंडित संजू शर्मा के सानिध्य में सपरिवार भगवान आशुतोष की पांच प्रहर की पूजा अर्चना कर चार अभिषेक दुग्धाभिषेक, गन्ने के रस से, पंचामृत से और गंगाजल से अभिषेक किया तथा सामूहिक महिम्न पाठ किया। रात्रि को शुभकरण चोपदार एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति देकर महादेव को रिझाया। इस अवसर पर शिव महिम्न मण्डल के शिवचरण पुरोहित, रामरतन पंसारी, शरद शर्मा, राजकुमार सिंघानिया, मुकेश जालान, गोपाल कृष्ण गुप्ता, शशिकांत पुरोहित, रविशंकर पुरोहित, प्रमोद चोटियां, प्रकाश तुलस्यान, धर्मेंद्र शर्मा, पंकज पुरोहित, अमिताभ पुरोहित, सौरभ तुलस्यान, मोहन लाल पुरोहित, पूनम पुरोहित, श्रीमती अंजू पुरोहित, सुशीला गुप्ता, किरण पुरोहित, सदस्यों के अलावा, शुभकरण चोपदार, अनिल जांगिड़, अनिल बाक्यान, विनोद वर्मा, दीपक वर्मा, नरेश पुरोहित, शिवप्रकाश पुरोहित, अरुण रानासरिया, हरफूल बाकोलिया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।