झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशाल नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण मेघा शिविर का आयोजन 22 फरवरी से 24 फरवरी तक लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर झुंझुनूं में प्रातः10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार, जिला झुंझुनूं एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय शिविर, आयोजित किया जाएगा। शिविर में ट्राई साइकिल, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर्स, व्हीलचेयर, वैशाखी, वाकर, बुजुर्ग छड़ी, कान की मशीन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, समस्त जिले के लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कृत्रिम अंग शिविर स्थल पर ही बनाए जाएंगे। उपकरण बनाने के लिए वर्क शॉप की तैयारी जोरो से चल रही है। संस्था के कार्यकर्ता दिन-रात उपरोक्त कार्य में जुटे हुए हैं, विशेष अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्र से दिव्यांगों को लाकर उपकरण वितरण कराने में सहयोग प्रदान करें। दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड, मेडिकल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना होगा। हमारा मिशन है कि गोदी में लाओ और पैदल चलाकर ले जाओ। शिविर में आने वाले समस्त दिव्यांगजनों के चाय, स्नेक्स व भोजन की संपूर्ण व्यवस्था शिविर स्थल पर निःशुल्क रहेगी। दिव्यांगजनों को झुंझुनूं पहुंचने के पश्चात अगर कोई भी असमर्थता शिविर स्थल पहुंचने में महावीर इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर सकते हैं।
3/related/default