पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अविनाश गहलोत फाउंडेशन का विस्तार करते हुए झुन्झुनू द्वारा नई नियुक्ति की घोषणा की गई। अध्यक्ष अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, प्रदेश सचिव रामनिवास भाटी व जिला संयोजक प्रदीप सैनी की अनुशंसा पर पिलानी निवासी लीलाधर विशनोलिया को फाउंडेशन का सक्रिय सदस्य पिलानी ब्लाक मनोनीत किया गया। फाउंडेशन टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त सक्रिय सदस्य को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
अविनाश गहलोत फाउंडेशन के लीलाधर विशनोलिया बने पिलानी ब्लाक सक्रिय सदस्य
By -
February 16, 2026
0
Tags: