निवाई (लालचंद सैनी): गांव गुंसी में बीजासन माता मंडल के तत्वावधान में बिजासन माता मंदिर में स्थित सत्संग भवन में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसको लेकर सत्संग भवन को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। गायक लहरी जांगिड़ लालसोट ने गणपत न प्रथम मनावा गणेश वंदना से फागोत्सव की शुरुआत की। राधा व कृष्ण बनी महिलाओं ने भजनों पर महिलाओं के साथ फूलों व गुलाल के संग बरसाने की लठमार होली खेली। महिलाओं ने सामूहिक रूप से आओं सखी होली खेलें नंदलाल से, आज तो नांचू रे मैं संग बांके बिहारी के, मैं तो रंगी रे श्याम रंग में, राधा बनकर पाऊं तुझको ओ मेरे नटवर गोपाल, होली खेलूं रे मैं बरसाना में बावरी बनकर एवं कान्हा ढूंढे मुझको रंग लगाऊं सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। फागोत्सव के दौरान फूलों, गुलाल व अबीर से महिलाओं ने होली खेलकर भगवान के समक्ष सामूहिक नृत्य किया। फाग के समापन पर माताजी की आरती करके प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर पुजारी मनोज प्रजापत, लखन पाराशर, आशीष, मदन लाल, मोहन, सीता, लक्ष्मी, रौनक, मंजू, राजेश्वरी व ग्यारसी लाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
गुंसी बिजासन माता मंदिर में फागोत्सव मनाया धूमधाम से: फूलों व गुलाल के संग खेली बरसाने की लठमार होली
By -
February 24, 2026
0
Tags: