मंड़ी में सरसों की बम्बर आवक शुरू, 5800 से 6400 तक बिकी सरसों

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): कृषि उपज मण्डी में सरसों की बम्पर आवक शुरू होने लगी है। मंगलवार को करीब 6 हजार कट्टों की आवक हुई है। सरसों के भाव 5800 से 6400 तक रहे है। व्यापार मण्डल के संरक्षक ताराचन्द बोहरा ने बताया कि मण्डी में करीब 6 हजार से अधिक सरसों के कटटों की आवक हो रही है। इस दौरान सुबह 10 बजे से देर शाम तक मण्डी में सैंकड़ों किसानों का जमावड़ा जमा रहता है। देर रात तक कैन्टिनों पर भीड़ रहने लगी है। किसान मण्डी में जुगाड़, जीपे, पिकअप, ट्रक एवं टैक्ट्रर-टॉलियों सहित सैंकडों वाहनों से जींस लेकर आ रहे है। मण्डी के बाहर लगी स्टाले व होटलों पर भी किसानों की भीड़ लगने लगी है। सरसों की आवक होने से राजस्व की आय में भी बढोतरी हो रही है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, राहुल बोहरा, अजय जैन, यश अग्रवाल, कमल पहाडी, टोनू शिवाड, राजेन्द्र जैन, आशोक सिरस, राजेन्द्र चौधरी, शिवप्रकाश पारीक, पवन बोहरा, अमित टोडवाल, अरविन्द टोडवाल, विशाल गुप्ता व मनीष साहु सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!