खाद्य सुरक्षा योजनाः फरवरी के खाद्यान्न के लिए भारतीय खाद्य निगम को लिखा पत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को फरवरी 2026 का खाद्यान्न प्राप्त नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त और उप शासन सचिव सुनील पूनिया द्वारा भारतीय खाद्य निगम को पत्र प्रेषित किया गया है। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि आमजन से फरवरी 2026 का खाद्यान्न अब तक नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में खाद्यान्न उठाव की निविदा प्रक्रिया में समय लगने और वर्तमान परिवहनकर्ता को उठाव की अवधिक नहीं बढ़ने के कारण खाद्यान्न और परिवहन नहीं हो पाया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आमजन की आवश्यकता और समस्या की गंभीरता को समझते हुए खाद्य निगम से फरवरी 2026 के अवशेष खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए अवधि बढ़ाने संबंधी पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि उन्हें फरवरी का खाद्यान्न अनिवार्य रूप से मिलेगा, प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण लग रहे समय के लिए प्रशासन के सहयोग की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!