बीकानेर: औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी के लिए डाॅ.भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों को उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधिकरण व आधुनिकीकरण के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं संबंधी प्रावधान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। जिला उद्योग संघ के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि डाॅ.भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना आदि के प्रचार-प्रसार एवं जानकारी के लिए 26 फरवरी को होटल सत्यम पैलेस, नोखा में प्रातः 11ः30 बजे से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डाॅ.भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना
By -
February 25, 2026
0
Tags: