द्वारका दास पार्क में हुआ निरोगी सांगानेर चिकित्सा शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के द्वारका दास पार्क, अग्रवाल फ़ार्म में बुधवार को आयोजित निरोगी सांगानेर चिकित्सा शिविर में 650 नागरिकों ने स्वास्थ्य परामर्श व जांच शिविर का लाभ उठाया, जिसमे लगभग 120 आयुर्वेद परामर्श हुए। आम जनता के बीच मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इन शिविरों की बहुत ही ख़ास चर्चा बनी हुई है चूँकि इस तरह के शिविर जिनमें आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान होता है और विशेष योग्यजन को सहायक उपकरण व्हील चेयर, कान की मशीन, वॉकिंग वॉकर, छड़ी व निशुल्क दवाइयाँ मिलना एक बड़ी बात है। शिविर के दौरान छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए निशुल्क टीकाकरण, साथ ही मुख्य रूप से गंभीर बीमारियों की जांच (कैंसर व किडनी) की मदद मिली। चिकित्सा शिविर की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमे लगभग 50 नागरिकों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर द्वारा किया गया। शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के ऋद्धि सिद्धि मंडल में हुआ, जिसमे आम जनता को शिविर की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करवाने के लिए मंडल अध्यक्ष श्रीमति दीपा नाथवत के नेतृत्व में, वार्ड 85 संयोजक वेदपाल सिंह गहलोत, वार्ड 84 संयोजक राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ.एसएन जोशी, गोपाल गिरधर मुद्गल, ठाकुर हरि सिंह नाथावत, सुमन भटनागर, मोहन नानकानी, सीए ललित चन्दगोठिया, कृष्णदीप सिंघल, राजेश मीरचंदानी, सभी बूथ अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था को बेहतर तरीक़े से संचालित किया। लाभार्थी नागरिकों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!