बीकानेर: बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने वित मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट महिलाओं को सशक्त करेगा। महिलाओं के साथ हर वर्ग को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में पेश बजट, समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में अब कर्ज की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख की गई है।50 करोड़ रुपए की लागत से नए महिला पुनर्वास केंद्र खुलेंगे। किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार का लाभ दिया जाएगा। इससे 50 हजार बालिकाओं को फायदा मिलेगा। सरकार का फोकस मजबूत रोड नेटवर्क और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर रहा है। सिद्धि कुमारी ने भजन लाल सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। हर वर्ग को इससे लाभ मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण का बजट, महिलाओं के साथ वित्त मंत्री दिया कुमारी ने हर वर्ग को दिया फायदा: सुश्री सिद्धि कुमारी
By -
February 11, 2026
0
Tags: