निवाई (लालचंद सैनी): प्लास्टिक मुक्त राजस्थान के संकल्प के तहत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत राहोली के मुख्य बाजार में विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा के नेतृत्व मे दुकानदारों एवं ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक की पालिथीन थैली, डिस्पोजल गिलास आदि का उपयोग नहीं करने के बारे मे जागरूक किया गया। प्लास्टिक थैली का उपयोग करने पर प्रतीकात्मक रूप से जुर्माना भी लगाया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा ने बताया कि द्वितीय चरण में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसके दौरान पालिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े या जूट का थैला इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कैलाश गुर्जर, प्रशासक फूलादेवी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राकेश बैरवा, कनिष्ठ सहायक ललिता स्वामी व नरेंद्र जैन सहित कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
दुकानदारों एवं ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक की पालिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए किया जागरूक
By -
February 18, 2026
0
Tags: