राष्ट्रीय सवर्ण दल अलवर जिला अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य महेश शर्मा मनोनीत

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय सवर्ण दल (रजि) के अलवर जिला अध्यक्ष पद पर ज्योतिषाचार्य महेश शर्मा को मनोनीत किया गया है। दल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बेनी प्रसाद लाटा द्वारा पार्टी के प्रदेश मुख्य संरक्षक देशबंधु जोशी की अभिसन्सा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरसी गुप्ता राष्ट्रीय संगठन की अनुमति से वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के विरुद्ध पिछले एक दशक से अधिक समय से सक्रिय कार्य कर रहे ज्योतिषाचार्य महेश शर्मा को अलवर जिले संगठन को पुनर्गठन कर सक्रिय करने की जिम्मेदारी दी गई है। यथाशीघ्र जिला कार्यकारिणी व तहसील कार्यकारिणियों का गठन दल के सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा। इसी के साथ वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सामाजिक विघटनकारी आपसी भाईचारा समाप्त करने वाले काले कानून का विरोध किया जाएगा। 3 फरवरी, मंगलवार को शाम 5 बजे शहीद स्मारक अलवर से यूजीसी काले कानून के खिलाफ सवर्ण समाज की रैली में राष्ट्रीय सवर्ण दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!