थाना अधिकारी जहीर अब्बास को मिली बड़ी सफलता

AYUSH ANTIMA
By -
0

बांदीकुई: पुलिस अधीक्षक सागर राणा एवं वृत्ताधिकारी बृजेश मीणा के निर्देशन में थाना अधिकारी जहीर अब्बास ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चोरी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।पिछले दिनों शहर में हो रहे 9 दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के बीच 60 लाख के जेवरात चुराने वाले मुख्य आरोपी को तुरंत कार्यवाही करते हुए मेरठ उत्तर प्रदेश से 24 घंटे में गिरफ्तार कर चोरी किये गए सभी जेवरात एवं नकदी बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। परिवादी सुनीता किन्नर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की किन्नर महासम्मेलन में सेवादारी करने वाला आरोपी अभय उर्फ अन्नू, निवासी लल्लापुरा टीपी नगर मेरठ, द्वारा एक मोबाइल VIVO कंपनी का, 84,700 नगद रुपये, आईडी दस्तावेज एवं 35 तोला सोने के आभूषण (एक बिस्किट 10 तोला, चैन लॉकेट 8 तोला, चूड़ी 5 तोला, कान के टॉप्स 2 तोला, चैन छलकी 10 तोला) लेकर फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार सम्मेलन के दौरान चोरी की शिकायत दर्ज होते ही थाना अधिकारी जहीर अब्बास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और टीम गठित कर रवाना किया। टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद किया। वहीं उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन और किन्नर समाज में संतोष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने थानाधिकारी जहीर अब्बास की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है। टीम में सुरेश हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल दीपक, योगेश आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!