जय भीम बुद्धिस्ट सोसाइटी अलवर ने मनाई सावित्री बाई फुले जयंती, प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर 2 जनवरी 2026 को जय भीम बुद्धिस्ट सोसाइटी अलवर (रजि.) द्वारा पंचशील बुद्ध विहार, सूर्य नगर मोड़, अलवर में भव्य जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम में माता सावित्री बाई फुले के जीवन दर्शन, महिला शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है, जो आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनसे कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण बन गया। समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली बहुजन समाज की महिलाओं को “माता सावित्री बाई फुले सम्मान पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान के साथ-साथ उन्हें “सावित्री बाई फुले: एक परिचय” पुस्तक एवं महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा लिखित पुस्तकें भी भेंट की गई। सम्मानित महिलाओं में वंदना मीणा (प्रशासनिक क्षेत्र), श्वेता सैनी (राजनीतिक क्षेत्र), सरोज अंबेश (शिक्षा विभाग), सरिता भारत (सामाजिक जागरूकता), सुषमा बौद्ध (चिकित्सा क्षेत्र), सरोज प्रसाद (समण संस्कृति), मैना बौद्ध (सोशल मीडिया क्षेत्र), पूनम बौद्ध (बहुजन साहित्य क्षेत्र), धोली बाई (एनजीओ) सहित नीलम सागर, पूजा निठारी, रविता हल्दीना एवं चमेली बाई को सामाजिक जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 13 महिलाओं को “माता सावित्री बाई फुले सम्मान पत्र (अवार्ड)” से सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर सूरजमल कर्दम, वीरेंद्र क्रांतिकारी, पूरण सिंह बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा), एचके बैरवा, मानसिंह अंबेश, दीपेंद्र सैनी, पूनिया राम जाजोरिया, मंगल राम जाटव एवं प्रेम सिंह मीणा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मीनू बौद्ध द्वारा किया गया। अंत में संस्था के अध्यक्ष शंकर लाल बौद्ध ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!