झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वाधान में शुक्रवार को गौसंवर्धन हेतु आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का भव्य शुभारंभ दिव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि लावरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से 551 महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ राधा कृष्ण की झांकी, हरेरामा, हरे कृष्णा की कीर्तन टोली आदि सहित पाँच भव्य झांकियों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली, जो राणीसती रोड, चूना चौक, गांधी चौक होते हुए कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान कथा स्थल पर पहुंची। कलश शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत हुआ। श्रीमद्भागवत कथा पुस्तक का पूजन कर मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा देवी एवं विमल शर्मा ने कथा की दिव्य पुस्तक को सिर पर रखकर कलश शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के बाद संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का वाचन कथावाचक लाल गोविंद दास महाराज इस्कॉन मंदिर अमेरिका ने कथा का रसपान करवाया। 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाली सप्ताह कथा परायण के प्रथम दिवस कथावाचक लाल गोविंद महाराज ने अपने मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महात्म्य व एकादशी महत्त्व का विस्तार से वर्णन किया। कथा स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आसपास के कस्बों से निशुल्क आने जाने हेतु वाहनों व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा में राजकुमार शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य शर्मा, उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, पवन शर्मा देरवाला, गणेश हलवाई, वशिष्ठ शर्मा, एडवोकेट सुशील जोशी, रामगोपाल महमिया, विनोद सिंघानिया, डीएन तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, विकास पुरोहित, राकेश सहल, सुरेन्द्र शर्मा ढानीवाला, अनिल जोशी, रविन्द्र तोलियासर, पवन पुजारी, शिव चरण हलवाई, प्रमोद खंडेलिया आदि काफी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया ।
3/related/default