मुहाना मंडी स्थित सॉस की फैक्ट्री में 1000 किलो सॉस सीज

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर सीएमएचओ, जयपुर द्वितीय की टीम ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड इंडस्ट्री पर कार्यवाही कर मिलावट के संदेह पर 1000 किलो सॉस सीज किया। सीएमएचओ, जयपुर द्वितीय डॉ.मनीष मित्तल ने बताया कि इस फैक्ट्री से उत्पादित श्री श्याम ब्रांड सॉस का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था। आयुक्तालय द्वारा रिकॉल और रिसेंपलिंग के निर्देश पर टीम उक्त फैक्ट्री पर पहुंची। मौके पर टीम द्वारा स्नैक्स सॉस और रेड चिली सॉस के नमूने लेकर शेष 1000 किलो सॉस में कलर मिला होने एवं अन्य कोई मिलावट होने का संदेह होने पर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया। मौके पर फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, सॉस,आचार आदि लगभग 150 किलो एस्पायर पाए गए जिन्हें मौके पर नष्ट करवाया गया। फैक्ट्री में बहुत गंदगी पाई गई, फूड हैंडलर्स का मेडिकल फिटनेस, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल नहीं करवाया गया था, जिसके लिए फर्म के प्रोपराइटर सुनील पारीक को उक्त कमियां दुरुस्त करने के लिए पाबंद किया गया एवं फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किया जाएगा। 
कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी एवं राजेश नागर एवं प्रोबेशनरी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शामिल रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!