डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर भारत में की विस्तार की घोषणा: जयपुर में आधिकारिक लॉन्च

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): दक्षिण भारत में ₹700 करोड़ के टर्नओवर वाली तमिलनाडु स्थित प्रमुख बेवरेज कंपनी, डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज आधिकारिक तौर पर उत्तर भारत में अपने व्यापार विस्तार की घोषणा की है। कंपनी के नॉर्थ जोनल हेड संजीव कालिया और रीजनल हेड प्रदीप व्यास ने बताया कि कंपनी 'ग्रीन एनर्जी' (हरित ऊर्जा) पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करती है। दक्षिण भारत के सभी राज्यों में 'डेली' ब्रांड के फ्रूट-बेस्ड और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स एक प्रतिष्ठित नाम बन चुके हैं, जहाँ कंपनी मार्केट लीडर के रूप में स्थापित है। डेली अपने उत्पादों की उत्कृष्ट गुणवत्ता और ड्रिंक्स में 'हाई पल्प कंटेंट' (फलों के अधिक गूदे) के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने व्यापारिक भागीदारों (Trade Partners) के लिए हर स्तर पर आकर्षक मार्जिन सुनिश्चित करती है। स्थानीय गतिविधियों और प्रचार कार्यक्रमों के लिए कंपनी ने मजबूत रणनीति तैयार की है। बहुत जल्द 'डेली' राजस्थान के हर घर में एक भरोसेमंद नाम बनकर उभरेगा। वर्तमान में, कंपनी के उत्पादों को उत्तर भारत के कई राज्यों में लॉन्च किया जा रहा है। इसी विस्तार के तहत, आज जयपुर (राजस्थान) में यूआर एंटरप्राइजेज (मॉडल टाउन, जगतपुरा) पर आधिकारिक लॉन्चिंग की गई।
*विस्तृत उत्पाद श्रृंखला*

* कार्बोनेटेड ड्रिंक्स: जीरा, कोला, लेमन, ऑरेंज, क्लाउडी लेमन, थंडर फिज़ी, चियर्स और मरीबा प्लेन सोडा।
* एनर्जी ड्रिंक्स: अग्नि स्पोर्ट्स और अग्नि रेड एंड ब्लू।
* अनूठे उत्पाद (Unique Range): जिन्था (काला अंगूर), मरीबा पनीर (गुलाब फ्लेवर), लेमन साल्ट सोडा और इंगी जिंजर।
* फ्रेश फ्रूट ड्रिंक रेंज: आम, सेब, अमरूद और लीची (कीमत ₹12 से शुरू)।
* टेट्रा पैक: आम, अमरूद, लीची और अनार (₹12 की रेंज में उपलब्ध)।
* फ्लेवर्ड मिल्क: चॉकलेट, रोज मिल्क, वैनिला और पिस्ता बादाम।
* आगामी उत्पाद: कंपनी जल्द ही मरीबा मिनरल वॉटर भी लॉन्च करेगी।
लॉन्च कार्यक्रम जयपुर के सुपर स्टॉकिस्ट मैसर्स यूआर एंटरप्राइजेज में आयोजित किया गया, जिसमें रिजनल हेड श्री प्रदीप व्यास, एरिया मैनेजर श्री दिलीप सिंह, जय सिंह और कंपनी के अन्य वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!