बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों का BET स्किल-फेस्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा “Empowering Students Through Skill Education” थीम पर BET स्किल-फेस्ट 2026 का आयोजन 30 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक टीचर आर्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर (TATC) में किया गया। इस बहुआयामी कौशल उत्सव का समापन फाइनल एग्जीबिशन, पुरस्कार वितरण एवं वैलेडिक्टरी सेरेमनी के साथ 6 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस नायर, AVSM (Retd.), निदेशक, बिरला एजुकेशन ट्रस्ट रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार एवं तकनीकी दक्षता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कौशल-आधारित शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं भविष्य के लिए तैयार बनाते हैं। इस स्किल-फेस्ट में थिएटर, यूवी रेज़िन आर्ट, योद्धा-ड्रोनाथॉन, AI रोबो लाइन फॉलोअर चैलेंज, बेस्ट यूज़ ऑफ ई-वेस्ट, सॉफ्ट टॉयज़ क्राफ्ट, मैक्रेमे (आर्ट ऑफ नॉट्स), बाटिक वैक्स रेसिस्ट डाइंग टेक्नीक, थर्मोकोल स्कल्पचर, नखाक्षकला, स्टिल लाइफ पेंटिंग जैसी अनेक रचनात्मक एवं तकनीकी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस आयोजन में बिरला शिशु विहार, पिलानी के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के 50 प्रतिभागियों में से 24 विद्यार्थियों ने 11 विभिन्न गतिविधियों में पुरस्कार अर्जित किए, जो संस्थान की सशक्त कौशल-आधारित शिक्षण परंपरा को दर्शाता है। थिएटर में उदिति चंदा को बेस्ट परफॉर्मर तथा अर्जुन ऋषिकेश वैद्य को बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) का पुरस्कार मिला। नख-कला (नखाक्षकला) में देवांश रुणथला टॉप-5 विजेताओं में रहे। यूवी रेज़िन आर्ट में नलिन बुडानिया टॉप-5 विजेता रहे, जबकि आराध्या राठौड़ को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। AI रोबो चैलेंज में मानोग्या होडकासिया, भारत अग्रवाल, अंशिका एवं सिद्धार्थ गहलावत की टीम ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। सॉफ्ट टॉयज़ क्राफ्ट में आराध्या दारा टॉप-5 विजेता रहीं तथा पीयूष यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। बेस्ट यूज़ ऑफ ई-वेस्ट में प्राची, मिताली एवं शिखा चौधरी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। मैक्रेमे (आर्ट ऑफ नॉट्स) में प्रतिज्ञा चौधरी एवं काव्या बनिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। बाटिक वैक्स आर्ट में आयशा यादव टॉप-5 विजेताओं में रहीं। थर्मोकोल स्कल्पचर में अनुक्षी दाधीच एवं तेजस भारद्वाज टॉप-3 विजेताओं में शामिल रहे। योद्धा-ड्रोनाथॉन में मयंक, रुद्रम सिंह तंवर, रौनक गुप्ता, आर्चित मौर्य एवं आरुष दत्ता की टीम ने विजेता (Precision Master Award) का खिताब जीता। विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन वशिष्ठ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि BET स्किल-फेस्ट 2026 में हमारे विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह सिद्ध करता है कि बिरला शिशु विहार में अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल, रचनात्मकता और नवाचार को समान महत्व दिया जाता है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। “BET स्किल-फेस्ट 2026 विद्यार्थियों लिए एक सीखने का शानदार अवसर रहा। शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और विद्यालय के सहयोग से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार पाए। यह सफलता विद्यार्थियों आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!