निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत झिलाय में आमजन की समस्याओं को लेकर गौ सेवा दल द्वारा पंचायत भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। एडवोकेट बनवारी लाल यादव ने बताया कि गांव में जो कचरा वैन चलती है, वह गाड़ी खुले में कचरा खाली कर रही है, जिससे गाय माता व अन्य पशु कचरे में युक्त प्लास्टिक की पन्नियां खा रहे है, जिससे उनकी मृत्यु हो रही है। गौ सेवकों ने बताया कि आए दिन सैकड़ों गौ माता एवं गौ वंश की इसके कारण मृत्यु हो रही है, जिसको लेकर गौ सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। विरोध प्रदर्शन में गांव के लोगों ने मिलकर एक बार फिर आवाज उठाई है। इस दौरान एडवोकेट बनवारी लाल यादव ने ग्राम विकास अधिकारी से चर्चा करते हुए शीघ्र कार्यवाही करने का आह्वान किया।
3/related/default