हिंदू एकता ही मजबूत राष्ट्र की गारंटी: गोपाल दास

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत चनानी में हिन्दू समाज द्वारा दुर्गालाल प्रजापत की अध्यक्षता में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसको लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए माताजी मंदिर व जैन मोहल्ला होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम व वन्दे मातरम जयकारों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। राजेश कनेसर ने बताया कि गोपाल दास महाराज व सुमित दास महाराज ने सभी हिन्दुओं को जागृत व सावधान रहते हुए शास्त्र, साहित्य व शस्त्र को जीवन का अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मजबूत, संगठित व समरस समाज को हर समस्या का समाधान बताया। मुख्य वक्ता रामकिशन गुर्जर ने पंच परिवर्तनो पर विस्तार से जानकारी देकर इनको जीवन मे अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जगदीश वर्मा, धर्मपाल यादव, गौरीशंकर जाट, ओमप्रकाश प्रजापत, दिपेन्द्र सिंह, हनुमान प्रजापत, मदन यादव, उम्मेद सिंह व सीताराम मीणा सहित कई महिला पुरुष व युवा मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!