दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व लावरेश्वर महादेव मंदिर के सहयोग से सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में लावरेश्वर महादेव मंदिर में दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ एवं कृत्रिम पैर ट्राई साइकिल, कैलीपर्स, ब्लाइंड स्मार्ट छड़ी, बुजुर्ग छड़ी, कान की सुनने की मशीनें, वितरण की गई। शिविर का शुभारंभ झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू द्वारा किया गया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में झुंझुनूं के काफी संस्थाओं के सम्मानित बंधुओं का सेवा कार्यों में सहयोग‌ रहा। राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक ने संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की, बहुत ही पुण्य कार्य के लिए संस्थाओं का आभार प्रेषित किया। दिव्यांगों को उपकरण व हाथ पांव लगने के बाद उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा। शिविर में जिले के समस्त दिव्यांगों को चिन्हित किया है, तीन दिवस में काफी संख्या में दिव्यांगों को लाभान्वित कर सकेंगे। महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा व समाज कल्याण विभाग के पवन कुमार पूनिया, महावीर इंटरनेशनल सनराइज अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट झुंझुनू के मेंबर्स कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!