निवाई (लालचंद सैनी): संत निरंकारी मिशन निवाई के लगभग 150 सेवादारों ने सेवा, समर्पण व स्वच्छता को लेकर परशुराम उद्यान मायला कुंड पर श्रमदान किया, जिससे पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के साथ किया गया। सेवादार कमल हरचंदानी ने बताया कि सेवादारों ने सुबह 8 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन से परशुराम उद्यान व मायला कुंड तक एक विशाल रैली के साथ पहुंचे। रैली में पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की रक्षा एवं जल बचाने के नारे लगाए गए। रैली के बाद सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्राचीन मायला कुंड व परिसर की साफ-सफाई करके श्रमदान किया गया। इसके बाद एक घंटे तक वहीं सत्संग आयोजित हुआ और लंगर प्रसादी ग्रहण की। निवाई ब्रांच के मुखी तुलसी दास ने बताया कि यह अभियान संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट अमृत के तहत देश के एक हजार से अधिक शहरों में एक साथ आयोजित किया गया। सेवादल इंचार्ज सुरेश ने बताया कि मिशन को लेकर समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे है।
3/related/default