निवाई (लालचंद सैनी): कैरोद मोड पर स्थित काला भाटा के श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा सन्यास आश्रम के स्वामी कर्मानन्दगिरी महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन स्वामी हीरानंद महाराज का 61वां दो दिवसीय महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। आश्रम के गोविन्द हाकला, रूपसिंह अधाणा व रामेश्वर पोसवाल ने बताया कि महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर मंगलवार की रात को भजन मंडलियों द्वारा भजन संकीर्तन करके गुरु महिमा सुनाएंंगे। बुधवार को गुरु पूजन के साथ कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद ब्रह्मलीन स्वामी हीरानंद महाराज व ब्रह्मलीन सेवानंद महाराज की महाआरती करके महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दूर दराज गांवों से सैंकड़ों श्रद्धालु आश्रम पर पहुंचकर गुरू पूजा करेंगे।
ब्रह्मलीन हीरानंद महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस पर रात्रि सत्संग कल
By -
February 22, 2026
0
Tags: