निवाई (लालचंद सैनी): सदर थाना पुलिस ने टॉप टेन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एक 6 माह से फरार पुलिस का एक टॉप टेन आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में टॉप टेन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 6 माह से फरार पुलिस का टॉप टेन आरोपी राकेश पुत्र नारायण मीणा निवासी सापो वाली ढाणी रतनपुरा उर्फ रोहेडा को गिरफ्तार किया है।
3/related/default