छात्र-छात्राओं ने पुलिस थाने का किया भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली व कानून की ली जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान को बढावा देने के उद्देश्य से निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान लगभग दो दर्जन विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली एवं समाज में पुलिस की भूमिका की जानकारी ली। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने विद्यार्थियों को पुलिस थाने की गतिविधियों से अवगत करवाया। छात्र-छात्राओं ने थानाधिकारी कार्यालय, जेलखाने, मालखाना थाने में संचालित मेस का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस थाने के आधुनिक उपकरणों एवं रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया की भी उत्साहपूर्वक जानकारी ली। थानाधिकारी मीणा ने छात्र-छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों एवं कानून की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं में अनुशासन एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना जगाने के लिए यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!