अनिता छाबड़ा बनी श्री दिगम्बर जैन सरावगी समाज के महिला मंडल की ब्लॉक अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल सरावगी समाज महिला मंडल के तत्वावधान में मंडल के चुनाव को लेकर बंपुई वालों की धर्मशाला में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अनिता छाबड़ा रजवास को मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष शशी सोगानी एवं मंत्री शकुंतला छाबड़ा ने बताया कि कार्यकारिणी में मंत्री के पद पर संगीता संघी एवं कोषाध्यक्ष के पद पर उर्मिला सोगानी को मनोनीत किया गया। संजू जौंला ने बताया कि सरावगी समाज की महिला मंडल ने सर्वसम्मति से शशी सोगानी एवं शकुंतला छाबड़ा को संरक्षक के पद पर मनोनीत किया। संजू जौंला ने बताया कि अनिता छाबड़ा रजवास को सरावगी समाज महिला मंडल के ब्लॉक के अध्यक्ष बनने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष छाबडा एवं नवीन कार्यकारिणी को माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष जैन, अनिता हरभगतपुरा, विजया टोंग्या, मोना झांझरी, बीना जैन, ज्योति छाबड़ा, मैना जैन, अंजना ठोलिया, नीतू खंडवा, सोनू बौंली, शिखरचंद काला, त्रिलोकचंद हरभगतपुरा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, ज्ञानचंद सोगानी, विमल सोगानी, राकेश संघी व संजय सोगानी सहित कई महिलाएं व पुरूष मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!