निवाई (लालचंद सैनी): गांव पहाडी के बालाजी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी नटवाडा मंडल के तत्वावधान में आगामी संगठनात्मक कार्यों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष बद्री नटवाडा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष बद्री नटवाडा ने बताया कि बैठक में संगठन संरचना का सघन पुनरीक्षण किया गया और मोदी के अजमेर आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान आगमन प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता अजमेर पहुँचकर इस ऐतिहासिक सभा को सफल बनाएं। जिला मंत्री बीना छामुनिया ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक में महंत दिनेश दास नागा बाबा, मंडल प्रभारी करण सिंह राजावत, महामंत्री आसाराम डोई बस्सी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में बाबुलाल मण्डालिया, हरिशंकर किवाडा, प्रवीण जाट पहाडी, रामदयाल गुर्जर, श्रवण गुर्जर व नन्दसिंह राजावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रधानमंत्री का राजस्थान में आना प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा: दिलीप ईसरानी
By -
February 26, 2026
0
Tags: