कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जौनापुरिया का किया विरोध प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गांव करेडा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा अपने निजी कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं के साथ किए गए कथित व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी व शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे वाली हैं। विरोध प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, नासिर कुरैशी, प्रदीप पारीक, प्रवीण माणू, तनवीर कुरैशी, पवन सांवलिया, विष्णु बोहरा, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सीताराम कटारा, मुकेश बोहरा, पप्पूलाल मीणा, मदनलाल मीणा, ओम विजयवर्गीय, विनोद जायसवाल एवं रामअवतार बैरवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!