पालिका के बेशकीमती दो भूखंडों पर हो रहे अतिक्रमण को किया ध्वस्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका प्रशासन द्वारा अधिशाषी अध्किारी मनोहर लाल जाट के नेतृत्व में सुभाष कॉलोनी में पालिका के बेशकीमती दो भूखंडों पर हो रहे अतिक्रमण का ध्वस्त किया गया। अधिशाषी अध्किारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि सुभाष कॉलोनी में अज्ञात लोगों द्वारा नगर पालिका के बेशकीमती दो भूखंडों पर रातों-रात बाउंड्री वाल करके कब्जा कर लिया था। जिसकी सूचना पर अधिशाषी अध्किारी मनोहर लाल जाट अतिक्रमण स्थल पर मय जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से दोनों भूखंडों की चार दिवारी को ध्वस्त किया। मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने कर्मचारियों को नगर पालिका संपत्ति का साइन बोर्ड लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार दीनदयाल कॉलोनी में खाली पड़े हुए नगर पालिका के भूखंडों पर नगर पालिका संपत्ति का साइन बोर्ड लगवाया गया। नगर पालिका टीम में सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश चौधरी, चंद्रप्रकाश मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक योगेंद्र सिंह राजावत, बाबूलाल पंडा, जमादार लालचंद नकवाल, रामबाबू नकवाल व विनोद चांवरिया सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!