जिला विशेष पुलिस टीम ने निवाई में टी-20 वर्ल्ड कप पर करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकडा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जिला विशेष पुलिस टीम ने शहर की भगत सिंह कॉलोनी में चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर छापामार कार्रवाई करते हुए डेढ लाख रूपए की नकदी सहित करीब 1 करोड 44 लाख रूपए का ऑनलाईन सटटा का हिसाब किताब जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार देर रात को सूचना मिली कि निवाई की भगत सिंह कॉलोनी में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप टी-20 मैच पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल भगत सिंह कॉलोनी के एक मकान में दबिश दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपये के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक वॉकी-टॉकी और एक एलईडी टीवी भी जब्त की है। प्रभारी ने बताया कि आरोपी लोकेश पुत्र केदार नारायण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ निवाई थाने में मामला दर्ज कर किया है। कार्रवाई के दौरान एडीशनल एसपी कमल प्रसाद व डीवाईएसपी निवाई रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल राधामोहन व राजेश कुमार सहित स्थानीय थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!