प्रधानमंत्री मोदी के बताए जन-कल्याणकारी संदेशों को पहुँचाएं जन जन तक: जितेंद्र शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में शहर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों व बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सह प्रभारी रामानंद गुर्जर, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के बताए गए जन-कल्याणकारी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत व प्रदीप पारीक, शहर मंत्री रामकेश मीणा, मोहित जैन, जितेंद्र विजयवर्गीय, लक्ष्मण गुर्जर, नरेश कसाना, करण सिंह, राकेश खारोल, ओमप्रकाश वर्मा, रामविलास बलाई, रामगोपाल सेवेलिया, संजय वर्मा, अनिल सिरस व कैलाश नटवाड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!