एक दिवसीय युवा बुजुर्ग सम्मेलन का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सिकोईडिकोन संस्था के तत्वाधान में एक दिवसीय युवा बुजुर्ग सम्मेलन का आयोजन शिव मंगल पैराडाइज में किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग व युवाओं में सामंजस्य व समन्वय स्थापित कर अनुकूल वातावरण बनाना है, जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों ने अपने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के महेश जोशी ने विभाग द्वारा संचालित ई-मित्र सेवाएं, आधार केंद्र, एसएसओ आईडी के बारे में जानकारी दी। बुजुर्गों के हाथों की बायोमेट्रिक नहीं लगने की समस्या का समाधान बताया। राजस्थान न्यायालय से हनुमान सिंघवाडिया ने वरिष्ठ नागरिक कानून पर जानकारी दी। बुजुर्गों व युवाओं के कानूनी अधिकार पर चर्चा की। डाॅ.भूषण कुमार सालोदिया ने बुजुर्गो द्वारा बच्चों को कहानी कहने व उनसे व्यवहार बनाकर काम करने की बात कही, इससे परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम व्यवहार बढ़ेगा। सिकोईडिकोन संस्था की शाखा प्रभारी अनिता शर्मा, समन्वयक अर्जुन लाल, केदार मल बैरवा, कन्हैया लाल शर्मा, ममता शर्मा व सोनू चौधरी ने वर्तमान समय में बुजुर्ग, युवा, महिला, किशोरी संगठनों के कार्यों व प्रयासो की सराहना की। महासंघ अध्यक्ष बद्री नारायण जाट द्वारा बुजुर्ग युवा सम्मेलन में आए हुए सभी संभागियो को धन्यवाद दिया। वृद्धाश्रम के प्रभारी ने बताया की बुजुर्ग मानसिक प्रताडना व दुर्व्यवहार का शिकार हो रहे हैं, लेकिन अगर युवाओ का सहयोग मिले तो उनके व्यवहार व मानसिकता मे बदलाव लाया जा सकता है। महिला सलाह व सुरक्षा केंद्र से सुनिता शर्मा ने महिला पुलिस थाना व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग लेने की जानकारी दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!