श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर: विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विकसित राजस्थान और प्रत्येक वर्ग के समग्र सशक्तिकरण की संकल्पना को साकार करने वाला बजट पेश किया है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल के विजन को मूर्तरूप देते हुवे इस बजट में युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, पिछड़ो, दलितों एवं प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुवे यह निश्चित किया है कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिले। इस बार किसानों का भी विशेष ध्यान रखा है। अगले साल 50 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे, जिसके लिए 1500 करोड़ खर्च होंगे, किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 160 करोड़ का अनुदान मिलेगा, 8000 डिग्गियो का निर्माण होगा, 36 हजार नए फार्म पॉन्ड बनाने के लिए अनुदान मिलेगा।
विकसित राजस्थान के प्रत्येक वर्ग के समग्र सशक्तिकरण की संकल्पना को साकार करने वाला बजट: ताराचंद सारस्वत
By -
February 12, 2026
0
Tags: