विधानसभा के बजट सत्र का किया शैक्षणिक भ्रमण, विधानसभा सदस्यों से किया संवाद

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन व मानविकी विभाग के विद्यार्थियों ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने और बजट पर हुई चर्चा को सुनने का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राज्य की विधायी प्रक्रिया, बजट प्रस्तुति की परंपरा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर होने वाली चर्चा को करीब से समझा। साथ ही मीडिया की भूमिका और विधानसभा रिपोर्टिंग के व्यावहारिक पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त की। मीडिया के विद्यार्थियों ने कई मंत्रियों व विधानसभा सदस्यों, अधिकारियों से सवाल जवाब किए। विद्यार्थियों ने कहा इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से हमें पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। भविष्य के करियर के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की डीन डॉ.सारिका ताखर, डॉ.दीपिका वार्ष्णेय, डॉ.निशी फातिमा, अंजुम शाहीन, कुश शर्मा मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!