डुलानियां महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में जन्मदिन पर भेंट की अलमारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डुलानियां में शुक्रवार को विद्युत विभाग डुलानियां के एईएन अनिल कुमार लमोरिया ने अपनी पुत्री का जन्मदिन विद्यालय परिवार के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। संस्था प्रधान सुनीता ने बताया कि लमोरिया द्वारा विद्यालय परिवार को एक अलमारी भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी लमोरिया अपने परिवारजनों के जन्मदिन विद्यालय में मना चुके हैं तथा विद्यालय को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण भोग के तहत खीर-जलेबी वितरित की गई थी। उन्होंने विद्यालय के लिए हर संभव सहयोग देने की बात दोहराई। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुनीता द्वारा लमोरिया एवं उनकी धर्मपत्नी को साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!