गुढ़ागौड़जी को पुन: उदयपुरवाटी उपखंड में जोड़ने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गुढ़ागौड़जी को पुनः उपखंड उदयपुरवाटी में जोड़ने की मांग को लेकर उदयपुरवाटी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा कार्य बहिष्कार एवं भूख हड़ताल बुधवार को 9वें दिन भी जारी रही। बार एसोसिएशन उदयपुरवाटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी एडवोकेट, हनुमान गुर्जर एडवोकेट सहित अन्य पांच अधिवक्ता लगातार अनशन पर बैठे हुए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला निरस्त होने के बाद गुढ़ागौड़जी को उदयपुरवाटी उपखंड में वापस नहीं जोड़े जाने से क्षेत्र के आमजन को प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूख हड़ताल को अब आमजन के साथ-साथ कांग्रेस व भाजपा के कई नेताओं का भी समर्थन मिलने लगा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक भूख हड़ताल एवं न्यायिक कार्यों का बहिष्कार अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!