पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् बालिका विद्यालय में छात्राओं को जूठन न छोड़ने की शपथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजगढ़ में शुक्रवार को छात्राओं को सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शारीरिक शिक्षक प्रताप सिंह बुडानिया, जिला पर्यावरण प्रभारी जयसिंह झाझडिया तथा पूर्व जिला प्रभारी डॉ.रणवीर सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विद्यालय की सभी छात्राओं को थाली में जूठन न छोड़ने तथा भोजन का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने की, जबकि संचालन शिक्षक डॉ.अनिल शर्मा ‘अनमोल’ ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भोजन की बर्बादी रोकना न केवल नैतिक दायित्व है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्राओं को दैनिक जीवन में इस संकल्प को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, स्काउट गाइडर मनीषा सैनी, कविता कटारिया सहित विद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!