राज्य स्तरीय समारोह में विधायक राजेंद्र भांबू को मिलेगा धन्यवाद बैज

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड समारोह का आयोजन 9 से 12 फरवरी 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा (जयपुर) में किया जाएगा। समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू को उनके विशिष्ट सहयोग के लिए राज्य स्तरीय समारोह में 11 फरवरी को धन्यवाद बैज से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्काउट-गाइड गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की सह शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के दौरान आने वाली आधारभूत समस्याओं एवं वर्षा काल में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए विधायक राजेंद्र भांबू द्वारा राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई। इस संबंध में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है। आवंटित राशि से कार्यालय परिसर में सार्वजनिक निर्माण विभाग की देखरेख में निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। स्काउट-गाइड संगठन ने इसे प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील, स्काउट-गाइड जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा सहित शिक्षा विभाग एवं स्काउट-गाइड संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक राजेंद्र भांबू को इस सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!