चुनाव से पहले झुंझुनूं पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 85 पुलिसकर्मियों के तबादले

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आगामी पंचायत राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने के उद्देश्य से झुंझुनूं जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में कुल 85 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को कट-ऑफ तिथि मानते हुए यह तबादले किए गए हैं। आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यदि कोई पुलिस निरीक्षक या उप निरीक्षक पिछले चार वर्षों में किसी पंचायत समिति, नगर पालिका अथवा नगर निगम क्षेत्र में तीन वर्ष से अधिक समय तक पदस्थापित रहा है, तो उसे उसी क्षेत्र में नहीं रखा जाएगा। इसी प्रकार राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारियों को भी एक जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर स्थानांतरित किया गया है। इन निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर तबादला अभियान चलाया गया। तबादलों के तहत पुलिस लाइन झुंझुनूं सहित विभिन्न थानों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि यह कदम चुनावी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण स्थिति उत्पन्न न हो और जिले में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जा सकें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!