8 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सम्मेलन की व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक प्रेरणा पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन का आयोजन सामुदायिक भवन, चौधरी कॉलोनी में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत भव्य कलश यात्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा सके।
सम्मेलन से पूर्व 7 फरवरी को एक दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रैली और सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं सक्रियता दिखाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उत्तम पूनिया, अध्यक्ष महेंद्र नेहरा, श्यामलाल मास्टर, रामू सैनी, रवि शर्मा, मनोज, सुनील, कुलदीप, राजकुमार, वीर प्रकाश मान, राजकुमार गजराज, संदीप शर्मा, विजय शर्मा, विजय जांगिड़, राकेश सैनी, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!