चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा नगर की परमहंस बस्ती में शिव कलश यात्रा एवं विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 15 फरवरी महाशिवरात्रि को टीबड़ा गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया कि चोरासिया के मंदिर में वाणीभूषण प्रभुशरण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की बैठक में सर्वसम्मति से दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं तय किया गया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे से श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस से टीबड़ा गेस्ट हाउस तक विशाल शिव कलश यात्रा निकली जाएगी, उसके पश्चात दोपहर 2 बजे टीबड़ा गेस्ट हाउस में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति एवम विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका, मनोहर लाल जांगिड़ पूर्व पार्षद, कांति प्रसाद हलवाई, सचिव रामनिवास वर्मा, राकेश वेद, प्रवीण वर्मा, डॉ.श्यामलाल, कुलदीप कटारिया, मूलचंद शर्मा, अटल सिंह डॉगी, उपाध्यक्ष राजकुमार जिसपाल, अशोक कुमार व्यास, डॉ.अनिल अनमोल, दिनेश बजाज, बनवारी लाल विद्यार्थी, महेंद्र कुमार नायक, सुनील नायक, चंद्रपाल सिंह, अमित वर्मा, अभिषेक बजाज, रमेश कुमार शर्मा, संजय वर्मा माइकल, राजकुमार मोदी, रंजीत सेन, नरेंद्र कुमार, आर्यन, विनोद चौरसिया, रामनिवास सैनी, रोहतास, राधेश्याम एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
3/related/default