सेवानंद महाविद्यालय में पादप संरक्षण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का किया आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सेवानंद महाविद्यालय में पादप संरक्षण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी वनस्पति विभाग की विभाग अध्यक्ष बीना कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पौधों का महत्व, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में छात्रों ने बायो विज्ञान पादपों को प्रदर्शित किया एवं पादपों से संबंधित गुणों, संरचना, अभिवृद्धि, जैव विविधता, औषधीय व पर्यावरण संतुलन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि पौधे केवल पर्यावरण सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि मानव जीवन के आधार स्तंभ हैं। इस अवसर पर रूप सिंह पोसवाल, मनराज गुर्जर, हरीश माछलपुरिया, एकता राजावत, संध्या पारीक व हीरालाल गुर्जर सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!