निवाई (लालचंद सैनी): डीएसटी टीम टोंक व बरोनी थाना पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए करीब 75 हजार कीमत का डेढ़ किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने एक मोटरसाइकिल व खरीद फरोख्त की 83 हजार से अधिक की राशि भी जब्त की है। डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित जिला स्पेशल टीम ने बुधवार को गांव बरोनी में छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी विकास पुत्र प्रहलाद जाट निवासी नटवाड़ा हाल निवासी मराठा कॉलोनी पुरानी टोंक व राकेश पुत्र रामफूल नाथ निवासी बरोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा, जिसका वजन करीब डेढ़ किलो है, जप्त किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से खरीद फरोख्त की करीब 83 हजार 500 रुपए की राशि व एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी कई दिनों से छोटे-छोटे पैकेट में अलग-अलग जगह मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि जब्त गांजा की बाजार में कीमत करीब 75 हजार रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
डीएसटी टीम टोंक व बरोनी थाना पुलिस ने मारा छापा, 75 हजार कीमत का डेढ़ किलो गांजा जब्त
By -
February 18, 2026
0
Tags: